सुरेंद्र सिंह राठौड़ : 5 लाख की घूस लेते Biofuel Authority का CEO गिरफ्तार, घर पर मिले ₹ 4 करोड़, VIDEO

जयपुर, 8 अप्रैल। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीमें इन दिनों खासी एक्शन में हैं। गुरुवार को जयपुर व राजसमंद में कार्रवाई की है। राजसमंद में डीटीओ तो जयपुर में बायो फ्यूल प्राधिकरण के सीईओ को घूस लेते पकड़ा है। एसीबी ने जयपुर में बायो फ्यूल प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह राठौड़ और दलाल संविदाकर्मी देवेश शर्मा को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट किया है। रिश्वत की यह राशि लाइसेंस रिन्यू करवाने के बदले ली गई थी।

जोधपुर के व्यापारी ने बुधवार को एसीबी को शिकायत दी

जोधपुर के व्यापारी ने बुधवार को एसीबी को शिकायत दी

एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि बायो फ्यूल प्राधिकरण (बीएफए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ के खिलाफ बायो फ्यूल मेन्यूफैक्चरिंग व सप्लाई करने वाले जोधपुर के व्यापारी ने बुधवार को एसीबी को शिकायत दी थी।

लाइसेंस को रिन्यू कराना पड़ता है

लाइसेंस को रिन्यू कराना पड़ता है

शिकायत में व्यापारी ने बताया कि वह जयपुर व जोधपुर में बायो फ्यूल मेन्यूफैक्चरिंग व डिस्ट्रीब्यूशन का काम करता है। इस​के लिए बायो फ्यूल प्राधिकरण में लाइसेंस लेकर हर साल लाइसेंस को रिन्यू कराना पड़ता है।

15 लाख रुपए मासिक बंधी मांग रहा

15 लाख रुपए मासिक बंधी मांग रहा

प्राधिकरण का सीईओ लाइसेंस रिन्यूअल के लिए पांच लाख रुपए और बिना बाधा के व्यवसाय करने देने के लिए 15 लाख रुपए मासिक बंधी मांग रहा था। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया।

पांच लाख की घूस लेते पकड़ लिया

पांच लाख की घूस लेते पकड़ लिया

जयपुर में गुरुवार शाम योजना भवन स्थित कार्यालय सीईओ को पांच लाख की घूस लेते पकड़ लिया। एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई के बाद बायो फ्यूल प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह राठौड़ के घर पर भी छापा मारा।

छापे में चार करोड़ रुपए नकद मिले

सुरेंद्र सिंह राठौड़ के घर पर एसीबी के छापे में चार करोड़ रुपए नकद मिले। नोट गिनने के लिए मशीन लगानी पड़ी। राठौड़ के घर पर एसीबी
की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

सीईओ बोला कि एसीबी मेरा क्या बिगाड़ लेगी...

सीईओ बोला कि एसीबी मेरा क्या बिगाड़ लेगी...

कार्यालय में घूस लेने का इशारा पाकर एसीबी के एएसपी नरोत्तमलाल शर्मा के नेतृत्व में एसीबी टीम सीईओ के कमरे में घुस गई तो गुस्साया सीईओ बोला कि एसीबी मेरा क्या बिगाड़ लेगी। मेरा खुद का एक हजार करोड़ का टर्नओवर है।

चार ठिकानों पर सर्च जारी

चार ठिकानों पर सर्च जारी

बता दें कि मूलरूप से झोटवाड़ा स्थित तारानगर का रहने वाला रिश्वत के आरोपी सुरेंद्र सिंह राठौड़ के घर व फार्म हाउस समेत चार ठिकानों पर सर्च जारी है। तारानगर में दो घर है, जहां चार करोड़ से अधिक की नकदी मिली है।

चार लग्जरी गाड़ियां भी मिली

चार लग्जरी गाड़ियां भी मिली

बीस से ज्यादा सम्पत्तियों के दस्तावेज, सहकार मार्ग पर लग्जरी अपार्टमेंट में एक फ्लैट मिला है। फ्लैट में भारी मात्रा में विदेशी महंगी शराब की बोतलें मिली हैं। चार लग्जरी गाड़ियां भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+