सुखदेव गोगामेड़ी हत्‍याकांड: JCB चलती देख फूट-फूटकर रोईं रोहित की मां, बोलीं-'मेरे फौजी पति ने बनाया घर

Sukhdev Gogamedi case shooter Rohit Rathore: 'हमें क्‍यों छोड़कर जा रहे हो...। हमें भी मार दो...। मकान बेटे ने नहीं बल्कि मेरे फौजी पति ने बनाया था...।' ये रुदन सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी रोहित राठौड़ की विधवा माँ ओम कंवर का है।

shooter Rohit Rathore house demolished

  • 5 दिसंबर 2023 को हुई सुखदेव‍ सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या
  • रोहित राठौड़ ने नितिन फौजी के साथ की थी वारदात
  • श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष थे गोगामेड़ी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्‍याकांड के शूटर रोहित राठौड़ का जयपुर के खातीपुरा इलाके की सुंदरवन कॉलोनी में घर है। गुरुवार को राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया।

Recommended Video

    सुखदेव गोगामेड़ी हत्‍याकांड:JCB चलती देख फूट-फूटकर रोईं रोहित की मां,बोलीं-मेरे फौजी पति ने बनाया घर

    यह भी पढ़ें- Sukhdev Gogamedi: 3 पत्नियों के बाद अब बेटा आया सामने, बोला-मेरी मां शकुंतला, लेकिन पिता सुखदेव गोगामेड़ी नहीं

    जयपुर ग्रेटर नगर निगम की टीम ने रोहित राठौड़ के मकान पर बुलडोजर चलाया तो घर में कोहराम मच गया। महिलाएं व बच्‍चे रोने लगे और कार्रवाई का विरोध भी किया।

    एक जगह बैठकर रोहित राठौड़ की मां ओम कंवर घर टूटता देखती रही और इस दौरान वह फूट-फूटकर रोती भी रही। रोते-रोते रोहित राठौड़ की मां ने कार्रवाई का विरोध करने के साथ-साथ प्रशासन व परिवार के बारे में कई बातें भी कहीं।

    rohit rathore sukhdev singh gogamedi

    यह भी पढ़ें- MPPSC 2019: अशोक नगर के गांव की बेटी नम्रता सोनी बनी श्रम अधिकारी, लाइट के खंभे के नीचे बैठकर करती थी तैयारी

    ओम कंवर बोलीं कि 'हमें क्‍यों छोड़कर जा रहे हो। हमें भी मार दो। ऐसी कॉलोनी पर थू। 30 साल से इस कॉलोनी में रह रही हूं। आज से थोड़े रह रही हूं। घर मेरे बेटे ने नहीं बल्कि पति ने बनाया। पति ने 24 साल देश की सेवा की है'

    बता दें कि रोहित राठौड़ मूलरूप से नागौर जिल के मकराना के जूसरी थाना इलाके का रहने वाला है। परिवार तीन दशक से जयपुर में घर बनाकर रहा था।

    5 दिसंबर 2023 को रोहित राठौड़ ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी के साथ‍ मिलकर जयपुर में श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी।

    वारदात को अंजाम देने के बाद चूरू जिले से होते हुए आरोपी पंजाब पहुंच गए थे। राजस्‍थान पुलिस ने रोहित राठौड़, नितिन फौजी व इनके एक सहयोगी को चंडीगढ़ से अरेस्‍ट किया था।

    उधर, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 3 पत्नियों को लेकर भी विवाद हो रहा है। सुखदेव सिंह ने पहली शादी हरियाणा की शकुंतला चौधरी से की थी। दूसरी शादी शीला शेखावत से की। वर्तमान में गोगामेड़ी जयपुर के सपना सोनी के साथ रह रहे थे।

    सपना सोनी खुद को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तीसरी पत्‍नी बताती है। 18 दिसंबर को गोगामेड़ी आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल नहीं होने देने पर सपना सोनी ने वीडियो बनाकर अपनी बात भी रखी थी। वहीं, शकुतला चौधरी का बेटा लोकेश भी मीडिया के सामने आया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+