Sudhir Sharma : कौन हैं ये कस्टम ऑफिसर जो KBC में पहुंचे, 12 लाख 60 हजार के कौनसे प्रश्‍न पर अटके?

जयपुर, 31 अगस्‍त। कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन में (KBC-14) DGP नागालैंड रुपिन शर्मा व मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली डिप्‍टी कलेक्‍टर संपदा सर्राफ के बाद एक और अफसर की एंट्री हुई है। इस बार राजस्‍थान से कस्‍टम अधिकारी सुधीर शर्मा केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचे हैं। प्रत्‍येक अफसर ने केबीसी 3.20 रुपए जीते।

2014 से जुटे थे केबीसी की तैयारियों में

2014 से जुटे थे केबीसी की तैयारियों में

बता दें कि कस्टम ऑफिसर सुधीर शर्मा मूलरूप से जयपुर में शास्‍त्री नगर के रहने वाले हैं। वर्तमान में सुपरिटेंडेंट ऑफ कस्टम पद पर सीजीएसटी, सेंट्रल एक्साइज और सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट में जैसलमेर में तैनात हैं। पहले जयपुर में ही पोस्‍टेड थे। साल 2014 से केबीसी में जाने की तैयारियों में जुटे थे। साल 2022 में यह सपना पूरा हो पाया है। इसके लिए सुधीर शर्मा न्‍यूज पेपर पढ़ने के साथ-साथ समसामयिक घटनाओं पर ध्‍यान रखा।

 12 लाख 60 हजार जीतने का मौका खोया

12 लाख 60 हजार जीतने का मौका खोया

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में सुधीर शर्मा ने बताया कि वे 1993 बैच के कस्‍टम अधिकारी हैं। 29 अगस्‍त को प्रसारित हुए KBC के शो में सुधीर शर्मा हॉट सीट पर नजर आए थे। इन्‍होंने केबीसी से 6 लाख 40 हजार रुपए जीत लिए थे, फिर 12 लाख 60 हजार के प्रश्न का सही जवाब नहीं देकर 3.20 लाख पर आ गए। 12वां प्रश्न- 2022 फीफा विश्व कप के संदर्भ में, 'अल रिहला' क्या है? जिसका सही जवाब इनको नहीं आया।

मुझे मेरी कोई मूवी चल रही हो

मुझे मेरी कोई मूवी चल रही हो

सुधीर शर्मा कहते हैं कि केबीसी की हॉट सीट पर बैठने के बाद मानो मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरी एक घंटे की कोई मूवी चल रही है और उससे हीरो बीग बी अमिताभ बच्‍चन मेरे सामने बैठे हैं। मूवी में मैंतो एक एक न्यूकमर एक्टर साथ था। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में साथ के बाकी 10 कंटेस्टेंट सारे युवा थे। नई पीढ़ी को गैजेट्स पर स्पीड अच्छी होती है। इसलिए मैं काफी नर्वस था और इस बार पैटर्न बदलने के कारण हर कंटेस्टेंट को तीन पड़ाव से होकर गुजरना पड़ा था।

अमिताभ का मैं जबरा फैन हूं

अमिताभ का मैं जबरा फैन हूं

कस्‍टम अधिकारी सुधीर शर्मा कहते हैं कि वे अमिताभ बच्‍चन के जबरा फैन हैं। केबीसी में पहुंचने के बाद अमिताभ बच्‍चन ने गले लगाकर शो में इनका वेलकम किया था। इस पल को शर्मा कभी नहीं भूल सकते।

पत्‍नी भी कस्‍टम अधिकारी

पत्‍नी भी कस्‍टम अधिकारी

सुधीर शर्मा केबीसी में अपनी पत्‍नी रचना सुधीर को कम्पैनियन के तौर पर लेकर गए थे। रचना सुधीर भी कस्‍टम अधिकारी हैं। इन्‍होंने 28 साल पहले लव मैरिज की थी। वाइफ इनसे 2 बैच सीनियर हैं। दोनां के बेटा अवी शर्मा और बेटी निष्का शर्मा है।

जब पकड़ा 32 किलो सोना

जब पकड़ा 32 किलो सोना

सुधीर शर्मा ने केबीसी में अपनी 20 साल की सर्विस का भी जिक्र किया। बोले कि इतने साल में कई केस में करोड़ों रुपए जब्त किए हैं। एयरपोर्ट पर यात्री के हाव-भाव देखकर कस्‍टम अफसरों को पता लग जाता है कि वह किसी गलत मकसद से आया है। 2020 में दो अलग-अलग फ्लाइट से लाया गया 32 किलो अवैध सोना पकड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+