Vasundhara Raje की सरकार में मंत्री रहे श्रीचंद कृपलानी की फिसली जुबान, संतों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी

Rajasthan में वसुंधरा राजे की सरकार में यूडीएच मंत्री रहे भाजपा नेता श्रीचंद कृपलानी की जुबान फिसल गई है। कृपलानी ने अपने भाषण में कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी के पैर पड़ते हैं वहां-वहां कांग्रेस की सरकार नहीं आई है। लेकिन इसके साथ ही उनका यह कहना कि जहां-जहां पांव पड़े संतों के वहां-वहां बंटाधार कृपलानी के लिए भारी पड़ गया। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी से माफी मांगने की मांग की है। प्रतापगढ़ में बीजेपी ने जन आक्रोश रैली का आयोजन किया था। शहर की नगर परिषद से शुरू हुई इस रैली मैं कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। रैली में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक रामलाल मीणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के बाद शहर के गांधी चौराहे पर जनसभा का आयोजन हुआ।

shrichand kriplani

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कृपलानी का वीडियो

राहुल गांधी की तुलना संतो से करने पर कांग्रेस के नेताओं ने सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी को घेरना शुरू कर दिया। संतों के खिलाफ की गई इस टिप्पणी पर कृपलानी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से संतों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर उनसे माफी मांगने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही उनके इस बयान के वीडियो बीच जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

shrichand kriplani

वसुंधरा राजे की सरकार में यूडीएच मंत्री रहे हैं कृपलानी

भाजपा नेता श्रीचंद कृपलानी वसुंधरा राजे की सरकार में यूडीएच मंत्री रहे हैं। भाजपा की ओर से प्रतापगढ़ शहर में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। आपको बता दें वरिष्ठ बीजेपी नेता श्रीचंद कृपलानी वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की मौजूदगी में कृपलानी के इस बयान को लेकर जुबान फिसलने पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।

shrichand kriplani

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+