राजस्थान में सर्दी का सितम : शेखावाटी समेत इन 7 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी, देखें बर्फ जमने का VIDEO

जयपुर। राजस्थान में सर्दी सितम ढा रही है। पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सबसे ज्यादा सर्द शेखावाटी अंचल है। यहां पर सीकर में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शेखावाटी समेत कई जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है।

sikar shivers at minus 3 degrees Cold Day Alert for seven district of Rajasthan

जयपुर मौसम विभाग के डायरेक्टर शिव गणेश के अनुसार राजस्थान में सर्दी को देखते हुए सीकर, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर और झुंझुनूं के जिले के लिए कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 28 से 29 दिसम्बर तक सर्दी के तेवर तीखे रह सकते हैं। दिन में शीतलहर का प्रकोप रहने की भी आशंका है। दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री से नीचे रहने पर कोल्ड डे अलर्ट जारी किया जाता है। इन जिलों में इन दिनों दिन का तापमान 12 डिग्री के आस-पास रिकॉर्ड किया जा रहा है। यहां रात को भ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

 सीकर का तापमान 0.0 डिग्री, फतेहपुर का तापमान -3 डिग्री

सीकर का तापमान 0.0 डिग्री, फतेहपुर का तापमान -3 डिग्री

जयपुर मौसम विभाग के डायरेक्टर शिव गणेश के अनुसार 25 दिसम्बर 2019 को राजस्थान में सबसे सर्द रात सीकर की रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा है। हालांकि फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र से न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री की खबरें मिली हैं, मगर सीकर जिले में मौसम विभाग की अधिकृत तापमापी में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

 राजस्थान में सर्दी बढ़ने की वजह

राजस्थान में सर्दी बढ़ने की वजह

डायरक्टर शिव गणेश बताते हैं कि राजस्थान में इन दिनों बादल छा रहे हैं, जिसकी वजह से सूर्य की किरणे सीधी जमीन पर नहीं पड़ पा रही है। ऐसे में दिन का तापमान गिर रहा है और सर्दी का असर बढ़ रही है। वहीं, जम्मू कश्मीर की ओर से उत्तरी हवाएं भी चल रही है, जो राजस्थान तक पहुंच रही हैं। शीतलहर रात को तापमान का गिरा रही है।

 ठिठुर गया फतेहपुर, जम गई बर्फ

ठिठुर गया फतेहपुर, जम गई बर्फ

सीकर जिले के फतेहपुर स्थित ​कृषि अनुसंधान केन्द्र के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी वर्मा ने बताया कि बुधवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पूरे राजस्थान में सबसे कम है। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री था, जो गिरकर शून्य से 3 डिग्री नीचे आ गया। वर्ष 2019 के सीजन में सीकर जिले का यह सबसे न्यूनतम तापमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+