Fatehpur में पारा -3.8 : राजस्थान में पहली बार एक साथ 4 जिलों में तापमान शून्य से नीचे, फतेहपुर सबसे ठंडा
जयपुर, 18 दिसम्बर। राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश का कोना-कोना ठिठुर रहा है। बीती रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही है। प्रदेश के चार जिलों चूरू, सीकर, जयपुर और सिरोही में पारा शून्य से नीचे चला गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान मानइस 3.8 डिग्री सीकर जिले के फतेहपुर में रिकॉर्ड किया गया है।
Recommended Video

आमजन ठिठुरा, किसानों की चिंता बढ़ी
इस सीजन में यह पहली बार हुआ है जब राजस्थान के चार जिलों में एक साथ पारा शून्य नीचे दर्ज हुआ है। पारा गिरने से किसानों की चिता बढ़ गई है, क्योंकि अब रबी की फसलों पर पाळा पड़ने की आशंका है। साथ ही साथ ही प्रदेश में शीतलहर भी कहर बरपा रही है।
शहर न्यूनतम तापमान
फतेहपुर -3.8
माउंट आबू -3
जोबनेर (जयपुर) -2
चूरू -1.1
नागौर 0.3
हनुमानगढ़ 0.7
सीकर 0.7
भीलवाड़ा 1
फसलों को नुकसान की आशंका
मीडिया से बातचीत में सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी स्थित एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन प्रो. शीशराम ढाका के अनुसार पारा कई दिन से माइनस में है। ऐसे में फसलों पर पाळा पड़ने की आशंका मंंडरा रही है। पारा माइनस दो डिग्री तक पहुंचने पर ही पाळा पड़ने लगता है।
सब्जियां भी होंगी नष्ट
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कड़ाके की सर्दी से रबी की फसलों के साथ-साथ सब्जियां को भी नुकसान पहुंचता है। पौधों की पत्तियां हरी होने के बजाय हल्की भूरी पड़ने लग जाती है। टमाटर, बैंगन, मिर्ची, गोभी जल्दी नष्ट होने की वाली फसलें है।
राजस्थान के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग जयपुर ने 20 व 21 दिसंबर को प्रदेशभसर में सर्द हवाएं चलने और तापमान कम रहने की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। 21 दिसंबर को बाद से मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान बढ़ने लगेगा।
यहां पर तेज सर्दी पड़ने का अनुमान
19 दिसंबर को गंगानगर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, अलवर, जैसलमेर, पाली, जोधपुर, झुंझुनूं, सीकर, टोंक, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां पर तेज सर्दी पड़ने के साथ-साथ शीतलहर चलने की आशंका जताई है।












Click it and Unblock the Notifications