कौन हैं राजस्थान से भाजपा MLA Shobharani Kushwaha, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में की क्रॉस वोटिंग
जयपुर, 11 जून। राजस्थान में भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाहा ( Shobharani Kushwaha MLA ) सुर्खियों में है। वजह ये है कि राजस्थान में चार सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव 2022 में एमएलए शोभारानी कुशवाहा ने क्रॉस वोटिंग की है। इस पर भाजपा आलाकमान ने विधायक शोभारानी कुशवाहा को सस्पेंड करके इनसे जवाब मांगा है।
Recommended Video

शोभारानी ने घनश्याम तिवाड़ी की बजाय प्रमोद तिवारी को दिया वोट
बता दें कि दस जून को राजस्थान विधानसभा में विधायकों ने राज्यसभा चुनाव 2022 ( Rajyasabha Elections 2022 ) में चार सीटों के लिए सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान किया। इसके एक घंटे बाद ही मतों की गणना की गई। विधायक शोभारानी कुशवाहा ने अपना वोट भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी की बजाय कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद तिवारी को दे दिया।

सात दिन में मांगा जवाब
विधायक शोभा रानी कुशवाहा की क्रॉस वोटिंग को भाजपा ने व्हीप का उल्लंघन माना है। साथ ही कारण बताओ नोटिस किया जारी कर 19 जून तक जवाब मांगा है। राजस्थान राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर यह पार्टी का बड़ा एक्शन माना जा रहा है। वहीं, चुनाव से पहले भाजपा ने विधायकों को मतदान का प्रशिक्षण दिया था, जिसमें पांच विधायकों के वोट खारिज हुए थे। ऐसे में भाजपा को यही डर सता रहा था।

विधायक शोभारानी कुशवाहा का जीवन परिचय
बता दें कि शोभारानी कुशवाहा राजस्थान के धौलपुर से भाजपा विधायक हैं। इनका जन्म 6 मार्च 1974 को उत्तर प्रदेश के झांसी के बलदेव सिंह कुशवाहा के घर में हुआ। एमए की डिग्री हासिल करने वालीं शोभारानी कुशवाहा की शादी धौलपुर के बीएल कुश्वाहा के साथ हुई। इनके तीन बेटे हैं।

पति के जेल में जाने के बाद जीता उपचुनाव
शोभा रानी कुशवाहा ने पति बीएल कुशवाहा के मर्डर के एक मामले में जेल जाने के बाद उपचुनाव जीतकर धौलपुर विधायक बनीं। पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस का दबदबा है। भरतपुर संभाग में शोभारानी भाजपा की इकलौती विधायक हैं।

राज्यसभा चुनाव 2022 राजस्थान का परिणाम
बता दें कि राज्यसभा चुनाव 2022 में राजस्थान से कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को उम्मीदवार बनाया जबकि भाजपा ने घनश्याम तिवाड़ी को पार्टी व सुभाष चंद्रा को बतौर समर्थित निर्दलीय मैदान में उतारा।
200 विधायकों वाले राजस्थान में घनश्याम तिवारी को 43, निर्दलीय सुभाष चंद्रा को 30, रणदीप सुरजेवाला को 43, मुकुल वासनिक को 42 और प्रमोद तिवारी को 41 वोट मिले।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications