मंत्री के बंगले के सामने चल रहा था जिस्म का धंधा, हुआ पर्दाफाश

मंत्री के घर के सामने पुलिसवालों का ताता लगा होता है, लेकिन वो मशाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश नहीं कर पाए। जयपुर के अशोक नगर इलाके में चल रहे एस पार्लर में छापेमारी कर पुलिस ने 4 लड़कियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
सन रॉक जिम ब्यूटी एंड स्पा नाम से चल रहा ये पार्लर मंत्री के बंगले के सामने 4 महीनें पहले ही खुला था, लेकिन ब्यूटी पार्लर के नाम पर यहां जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा था। आधी रात को छापेमारी कर पुलिस ने पार्लर के मालिक विनू जॉन जो कि केरल का रहने वाला है, आर लारीनामा जो कि मिजोरम का है के अलवा नागालैंड की 4 लड़कियों के अलावा 4 लड़कों को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पार्लर के मालिक ने बताया कि वो हर महीनें किराए के तौर पर मकान के मालिक को 35000 रु. देता था। खास बात ये कि इस पार्लर के सामने वाले मंत्री निवास में पूर्व मंत्री मंगीलाल गरसिया और शांति घारीवाल करते थे जो अब बीजेपी सरकार के शिक्षा मंत्री कालीचंद्रण सरफ को दिया गया है। वहीं इस बंगले के बगल वाले मंत्री निवास में पबर्व संसद किरोड़ीमल मीणा का निवास स्थल है।












Click it and Unblock the Notifications