राजस्थान में एक सितम्बर से खुलेंगे, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
जयपुर, 12 अगस्त। कोरोना महामारी के चलते समय से बंद पड़े शिक्षण संस्थानों को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने गुरुवार शाम को बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान में कक्षा नौ से बाहरवीं तक के विद्यालय, महाविद्यालय व कोचिंग सेंटर एक सितम्बर से खोलने की अनुमति दी है। शर्त यह है कि विद्यार्थियों क्षमता 50 फीसदी रखनी होगी। इसके अलावा कक्षा एक से आठ तक के लिए पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

सरकार की गाइडलाइन
-राजस्थान में स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों की मास्क की अनिवार्यता है। स्कूल में कक्षा एक से नौ तक के विद्यार्थी एक दिन छोड़कर आएंगे।
-स्कूल व कॉलेजों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ जैसे कैब, बस व आटो चालक को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक जरूरी है। जबकि कोचिंग सेंटर के समस्त स्टाफ के लिए दोनों खुराक की अनिवार्यता।












Click it and Unblock the Notifications