Rajasthan में मेवाड़ वागड़ के टापू के गाँव में नाव चलाकर पहुंचे सतीश पूनिया, जानिए पूरा मामला
राजस्थान में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा मेवाड़ वागड़ अंचल में हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया वागड़ क्षेत्र के टापू पर नाव चलाकर पहुंचे। पूनियां ने ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
Rajasthan में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा मेवाड़ वागड़ अंचल में आदिवासियों के बीच पहुंच गई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार को सलूंबर की जयसमंद झील के टापू पर बसे गांव बाबा मगरा में जनसंपर्क करने के लिए खुद नाव चला कर पहुंचे। भाजपा के पदाधिकारियों ने वहां के हालात जाने।

गाँव को बुनियादी सुविधाओं की जरूरत
हालात जानने के बाद पूनिया ने बताया कि यहां लोग आज भी सामान्य सुख सुविधाओं से वंचित है। गांव के सुमेरपुर, जसवंतपुरी, विकासपुरी के लोगों ने बताया कि उनके गांव को आरओ प्लांट, सड़क, पानी की टंकी, शुद्ध पेयजल की आवश्यकता है। वही अभी यह मूलभूत सुविधाओं से दूर है। यह गांव प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। यह 22 परिवारों का छोटा सा गांव है। जनसंपर्क में समस्याएं सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक, जिला प्रमुख व स्थानीय प्रशासन से फोन पर बात कर बाबा गांव के लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा। इसके बाद पूनिया ने आदिवासियों के साथ भोजन किया और समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा सहित स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने पर भाजपा निकाल रही है जन आक्रोश यात्रा
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने पर भाजपा जन आक्रोश यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कर रही है। इस यात्रा में प्रदेश की 200 विधानसभाओं में जाकर गहलोत सरकार के खिलाफ माहौल खड़ा किया है। जन आक्रोश यात्रा के रथ में एक शिकायत पेटिका भी रखी है। जिसमें आम आदमी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। पार्टी उसे अपने आरोप पत्र में शामिल करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने की हैसियत से सतीश पूनिया इस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications