सचिन पायलट आज जाएंगे उदयपुर, कन्हैया लाल के परिजनों से करेंगे मुलाकात
जयपुर, 8 जुलाई। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उदयपुर में कन्हैया लाल के परिजनों से मुलाकात करने आज उदयपुर जाएंगे। पिछले दिनों नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर उदयपुर के टेलर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में देशभर में विरोध-प्रदर्शन किए गए। घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शक्तावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने उदयपुर जाकर कन्हैया लाल के परिजनों से मुलाकात की। राज्य सरकार ने कन्हैया लाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। पुलिस ने कन्हैया लाल के दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।

नूपुर शर्मा के सर्मथन में पोस्ट करने पर की हत्या
उदयपुर के टेलर कन्हैया लाल ने भाजपा नेता नूपुर के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद से ही कन्हैया लाल को लगातार धमकी मिल रही थी। कन्हैया लाल ने इस बारे में स्थानीय पुलिस को भी बताया था। लेकिन पुलिस ने कन्हैया की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया था। इसके बाद दो युवकों ने धारदार हथियार से कन्हैया लाल की हत्या कर दी। हत्या के दोनों आरोपियों ने सोशल मिडिया पर वीडियो भी वायरल किया था। घटना के कुछ ही घंटों में राजस्थान पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजसमंद जिले के भीम से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से ही देश प्रदेश में घटना के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया।













Click it and Unblock the Notifications