सचिन पायलट : टेरिटोरियल आर्मी यूनिफॉर्म के बाद साफे में दिखे, 106 सेकेंड में बांधा 51 फीट लंबा साफा

जयपुर, 27 दिसम्बर। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आजकल खासे चर्चा में हैं। किसी सियासी दांव पेच के कारण नहीं बल्‍क‍ि यूनिफॉर्म व साफे के कारण। टेरिटोरियल आर्मी यूनिफॉर्म की वर्दी में नजर आने के बाद अब साफा बांधते नजर आए हैं। सचिन पायलट ने 51 फीट लंबा साफा करीब डेढ़ मिनट में बांधकर रिकॉर्ड बनाया है।

Recommended Video

    Sachin Pilot का कमाल, 2 Minute में बांधा 51 मीटर लंबा Safa, देखते रहे गांववाले,देखिए|वनइंडिया हिंदी
    Sachin Pilot

    पायलट रविवार को टोंक के धांस गांव के दौरे पर थे। यहां गांव में विकास के काम मंजूर होने पर गांव के लोगों ने 51 फीट लंबा साफा बांध उनका स्वागत किया। इसके बाद पायलट ने रिकॉर्ड 1 मिनट 46 सैकंड में 51 फीट लंबा साफा खुद बांधकर ग्रामीणों को हैरत में डाल दिया।

    दो दिन पहले ही टेरिटोरियल आर्मी में कैप्टन पद पर प्रमोशन होने के बाद दिल्ली में सिख रेजिमेंट की यूनिट में ड्रिल और जनरल मीटिंग में हिस्सा लिया था। पायलट पहली बार टेरिटोरियल आर्मी की युद्ध और फील्ड ऑपरेशन में पहने जाने वाली यूनिफॉर्म में नजर आए थे। पायलट ने खुद इनके फोटो ट्वीट किए थे। अब 51 फीट का साफा बांधकर पायलट चर्चा में है।

    पायलट ने बाद में साफा पास ही खड़े बुजुर्ग ग्रामीण समर्थक के सिर पर बांध दिया। पायलट ने ग्रामीणों के सामने 51 फीट लंबा साफा दक्षता से बांधकर ग्रामीणों के बीच उनके जैसा होने का अहसास करवाया। फील्ड दौरों में सभी नेता साफे बंधवाते हैं, लेकिन इतना लंबा साफा कम ही पहनाया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+