राजस्थान में प्राइवेट लैब पर 800 रुपए देकर करवा सकेंगे कोरोना वायरस की जांच
जयपुर। राजस्थान में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम ले रही है। हर किसी को कोरोना की वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद की बीच राजस्थान सरकार ने कोरोना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राजस्थान में प्राइवेट लैब पर कोरोना वायरस की जांच 800 रुपए की फीस में करवाई जा सकेगी। इस संबंध में शनिवार को राजस्थान सरकार ने घोषणा की है।

बता दें कि इन दिनों राजस्थान में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना तीन हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आ रही है। प्रदेश के सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच को लेकर लापरवाही व अनियमितताओं की शिकायत अक्सर आ रही हैं। साथ ही प्राइवेट लैब पर जांच करवाने की फीस अधिक थी। ऐसे में अब राजस्थान सरकार के इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
मीडिया से बातचीत में सीएम अशोक गहलोत ने बताया कि जब प्रदेश में कोरोना वायरस का पहला केस सामने आया था तब आरटी पीसीआर टेस्ट की फीस चार हजार रुपए थी। कोरोना केस बढ़ने पर फीस को कम करके पहले 22 सौ और फिर 12 सौ तक लाया गया। अब प्राइवेट लैब 800 रुपए ज्यादा की फीस नहीं वसूल सकते। इसके अलावा यह भी फैसला लिया गया है कि प्राइवेट लैब के कर्मचारियों को कोरोना जांच किट भी उचित दर पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर के कोविड अस्पताल आरयूएचएस में 70 बैड के कोविड-19 आईसीयू का उद्घाटन किया। साथ ही हनुमानगढ़, जैसलमेर, टोंक, बूंदी व राजसमंद के नाथद्वार में कोविड जांच लैब का भी शुभारंभ किया।












Click it and Unblock the Notifications