Traffic Robot Jaipur : रोबोट कंट्रोल करेगा जयपुर शहर का ट्रैफिक, रूल तोड़ा तो घर भेजेगा चालान
जयपुर, 11 जून। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब रोबोट ट्रैफिक कंट्रोल करता नजर आएगा। इसकी शुरुआत जयपुर में जेडीए सर्किल होगी। यहां पर 14 फीट लंबा रोबोट तैनात किया गया है, जो वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करवाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के घर चालान भी पहुंचाएगा।

जेडीए और यातायात विभाग ने जयपुर के ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए रोबोट लगाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बतौर डेमो रोबोट मुहैया करवाया है। जेडीए सर्किल पर 6 फीट की ऊंचाई पर लगने वाले इस 14 फीट के रोबोट का एक हाथ करीब 4.1 फीट लंबा है जबकि सिर 2 फीट का है।
बता दें कि जयपुर में ट्रैफिक रोबोट में तीन अलग-अलग तरह के डिस्प्ले दिए जाएंगे। सबसे ऊपर के डिस्प्ले में में ट्रैफिक सिग्नल, दूसरे पर टाइमर और तीसरे पर गुजरने वाले व्हीकल्स की स्पीड शो होगी। इस ट्रैफिक रोबोट सिस्टम की कीमत करीब 20 से 30 लाख रुपए के बीच होगी।
मीडिया से बातचीत में जयपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर हैदर अली जैदी कहते हैं कि जयपुर शहर के यातायात को और भी सुगम बनाने की दिशा में आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर हाईटेक कैमरे लगाने की कवायद जारी है। इन कैमरों के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शहर में जल्द ही रोबोट भी ट्रैफिक व्यवस्था संभालता हुआ नजर आएगा।
जयपुर यातायात पुलिस को जेडीए की ओर से जल्द एक रोबोट उपलब्ध करवाया जाएगा, जो एलईडी डिस्प्ले, लाइट, सेंसर, टाइमर और कैमरों जैसे उपकरणों से लैस होगा। रोबोट के दोनों हाथ ट्रैफिक के हिसाब से खुद एडजस्ट होंगे। जो ग्रीन सिग्नल से गुजरने वाले वाहनों को ट्रेस करेंगे। Wifi से कनेक्ट करने के बाद रोबोट के कैमरों का व्यू लैपटॉप, टेबलेट और आरएलवीडी सिस्टम से देखा जा सकेगा। इसमें लगे एलईडी डिस्प्ले पर ट्रैफिक के ग्रीन-रेड-येलो सिग्नल दिखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications