जयपुर में 'युवा आक्रोश महारैली' का ऐलान, SI भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर RLP करेगी प्रदर्शन
Yuva Aakrosh Maharally Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार, 25 मई को 'युवा आक्रोश महारैली' का आयोजन किया जाएगा। यह रैली RLP (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है, जिसमें राजस्थान पुलिस SI (उप निरीक्षक) भर्ती को रद्द करने, RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) के पुनर्गठन, और प्रदेश के युवाओं के अधिकारों की रक्षा जैसे मुद्दों को लेकर व्यापक जनसमर्थन जुटाया जा रहा है।
RLP अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि, "25 मई को जयपुर में एक लाख से अधिक युवा जुटेंगे और यह मेरी पहली ऐसी रैली होगी जिसमें युवाओं ने खुद इस आंदोलन का नेतृत्व किया है। मुझे राज्य में कहीं भी जाकर प्रचार नहीं करना पड़ा।"

यह भी पढ़ें- Monika Jat Husband: 15 लाख देकर SI बनी मोनिका ने 12वीं पास से की शादी, अब SOG को शक BA की डिग्री फर्जी
बेनीवाल ने आगे कहा, "मैं किरोड़ी लाल मीणा जी को विशेष रूप से आमंत्रित करता हूं कि वह इस रैली में शामिल हों। वे भले ही कल आए हों और मैं उपस्थित नहीं था, लेकिन मैं जानता हूं कि वे अब भी 'शहीद स्मारक', बेरोजगारों और युवाओं के बारे में सोचते हैं। मैं उन सभी नेताओं को आमंत्रित करता हूं जो युवाओं के लिए बड़े-बड़े दावे करते हैं, वे आकर इस रैली में अपनी सहभागिता निभाएं।"
इस रैली को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और माना जा रहा है कि यह राजस्थान में बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा जन आंदोलन साबित हो सकता है।
रैली की जानकारी
तारीख: रविवार, 25 मई 2025
स्थान: आवासन मंडल मैदान, वी.टी. रोड, शिप्रा पथ थाना के सामने, मानसरोवर, जयपुर
समय: दोपहर 12:15 बजे
मुख्य मुद्दे: SI भर्ती रद्द करना, RPSC का पुनर्गठन, बेरोजगारी और युवा हितों की रक्षा












Click it and Unblock the Notifications