सड़क पर दूध की नदी : जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टैंकर पलटने के बाद लोगों में मची दूध लूटकर ले जाने की होड़

जयपुर, 27 मई। राजस्थान के भाबरू गांव में दूध की नदी बही। इसके बाद लोगों में दूध लूटकर ले जाने की होड़ मच गई। जिसके जो बर्तन हाथ लगा वो उसमें दूध भरकर ले गया। दूध लूटने के चक्कर में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ा दी।

River of milk in Bhabaru village on Jaipur-Delhi highway after Tanker overturns

जानकारी के अनुसार राजस्थान में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शाहपुरा पुलिस थाना इलाके के गांव भाबरू में दूध से भरा टैंक पलट गया। भीलवाड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का यह टैंकर भीलवाड़ा से दिल्ली में किसी दूध प्लांट पर जा रहा था।

रास्ते में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। दूध सड़क पर बहने लगा। टैंकर से भी दूध रिसता रहा। सूचना पाकर हाईवे पेट्रोलिंग टीम और शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची, मगर इससे पहले ही गांव भाबरू के लोग दूध की बाल्टियां भरकर ले गए।

पुलिस के मुताबिक गांव भाबरू के पास दूध का टैंकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में ड्राइवर और खलासी बच गए। वे उतरकर टैंकर से बाहर आ गए और थोड़ा दूर जाकर खड़े हो गए। लेकिन टैंकर के पलटने से टैंक के ढक्कनों पर लगी सील टूट गई। इससे ढक्कने खुलने पर दूध सड़क पर बहने लगा। हाईवे पर दूध की नदी बहने लगी। पुलिस ने मशक्कत कर टैंकर को क्रेन की मदद से खड़ा करवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+