Rajasthan में पाली नगर परिषद की सभापति रेखा भाटी पर गिरी निलंबन की गाज, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

BJP Rajasthan के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पाली नगर परिषद की सभापति रेखा भाटी को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया है। सभापति के खिलाफ एक ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप है। इसको लेकर पूनिया ने सभापति को एक नोटिस जारी किया है। इससे पहले मामले की जांच के लिए पार्टी ने भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर को शनिवार शाम को पाली भेजा था। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट क्लब में पार्षदों व भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। सभी ने एक स्वर में सभापति रेखा भाटी और उनके पति राकेश भाटी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग करते हुए 27 पार्षदों और 5 मंडल अध्यक्षों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए थे।

rekha bhati

सभापति को जवाब के लिए दिया गया 15 दिन का समय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से दिए गए नोटिस में लिखा है कि ठेकेदार हनुमान सिंह आत्महत्या केस में स्पष्टीकरण के लिए आपको 15 दिन का समय दिया जाता है। पत्र में नगर परिषद में किए गए कार्यों के भुगतान की एवज में आप अन्य अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप को देखते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है।

rekha bhati

भाजपा समर्थित ठेकेदार ने सुसाइड नोट लिखकर कर ली थी आत्महत्या

पाली में भाजपा समर्थित नगर परिषद के ठेकेदार हनुमान सिंह राजपुरोहित ने नगर परिषद की सभापति रेखा भाटी, उनके पति राकेश भाटी, आयुक्त बृजेश राय और नगर परिषद के लेखा शाखा अधिकारी नरेश चौधरी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पाली में इस मामले को लेकर बवाल हो गया था। ठेकेदार का दो से ढाई करोड़ रूपए का बकाया था। इस भुगतान के लिए उनसे 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की गई थी। इस पर सभी पार्षदों ने एकजुट होकर नगर परिषद के सभापति और उनके पति के खिलाफ प्रदर्शन किया था। सभापति के कामकाज को लेकर पहले भी शिकायतें आ रही थी। बीजेपी ने प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर को मामले की जाँच करने के लिए पाली भेजा था।

satish punia

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+