रीट पेपर लीक प्रकरण: SOG की पूछताछ में बत्तीलाल उगलने लगा राज, आगरा से 3 आरोपी और पकड़े
जयपुर, 11 अक्टूबर। REET परीक्षा में कथित धांधली में राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को बड़ी सफलता मिली है। REET परीक्षा पेपर लीक के आरोपी बत्तीलाल मीणा और शिवा की निशानदेही पर SOG की टीम ने उत्तरप्रदेश के आगरा में दबिश दी है।

आगरा में दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया
राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने उत्तरप्रदेश के आगरा में दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बत्तीलाल मीणा को रीट परीक्षा का पेपर पृथ्वीराज मीणा, रवि पागड़ी,रवि जीनापुर ने उपलब्ध करवाया था।

अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके
SOG के साथ कार्रवाई के दौरान सवाईमाधोपुर पुलिस ने इन तीनों को आगरा से दस्तयाब किया है। REET परीक्षा में कथित धांधली प्रकरण में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

26 सितम्बर को रीट परीक्षा हुई थी
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 26 सितम्बर को रीट परीक्षा हुई थी, जिसमें सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में पुलिस कांस्टेबल के पास परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले ही रीट का पेपर पहुंच गया था। कांस्टेबल तक पेपर पहुंचाने का काम सवाई माधोपुर निवासी बत्तीलाल मीणा ने किया था।

बत्तीलाल मीणा फरार हो गया था
रीट पेपर लीक केस सामने आने के बाद बत्तीलाल मीणा फरार हो गया था। इसे पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। एसओजी बत्तीलाल की तलाश कर रही थी, जो रविवार को पूरी हुई। रविवार को एसओजी टीम उत्तराखंड के केदारनाथ पहुंची। वहां पर गौरीकुंड के दर्शन करके लौट रहे बत्तीलाल व उसके साथी शिवा को पकड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications