REET Exam: रीट में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पहली बार QR कोड व फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल
REET 2024 Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा REET-2024 का आयोजन 27 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है, जिसमें 14 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। रीट का आयोजन 27 और 28 फरवरी को होगा, जिसमें पहली पारी में 4,61,321 और दूसरी पारी में 5,41,599 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
रीट के लिए राजस्थान में कुल 1731 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही, बोर्ड ने इस साल पहली बार क्यूआर कोड और फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया है, ताकि डमी अभ्यर्थियों पर अंकुश लगाया जा सके।

2 दिन 3 पारियों में REET
27 फरवरी
- सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे की शिफ्ट में लेवल-1 की परीक्षा
- दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे की दूसरी शिफ्ट में लेवल-2 की परीक्षा
28 फरवरी
- सुबह 10 से 12:30 बजे तक लेवल-21 के शेष अभ्यर्थियों की परीक्षा
- लेवल-2 में कुल 10 लाख 83 हजार 197 कैंडिडेट्स ने किए आवेदन
- लेवल-1 में कुल 4 लाख 61 हजार 321 कैंडिडेट्स ने किए आवेदन
- कुल 14 लाख, 29 हजार 822 कैंडिडेट्स ने किए आवेदन
- लेवल-1 और लेवल-2 में 1 लाख 14 हजार 696 कैंडिडेट्स ने किए आवेदन
REET 2024: विशेष सुविधाएं, मुफ्त रोडवेज यात्रा और स्पेशल ट्रेन सेवा
REET-2024 के अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान सरकार ने रोडवेज बसों में 5 दिनों तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। इसके अलावा, रेलवे ने जोधपुर से ग्वालियर और ढेहर के बालाजी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने में मदद करेंगी। परीक्षा के लिए सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई गई है, और सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे।












Click it and Unblock the Notifications