RAS 2021 : आरएएस मुख्य परीक्षा अब 20 व 21 मार्च होगी, संभाग मुख्यालयों पर 110 सेंटर बनाए
जयपुर, 24 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की मुख्य परीक्षा 2021 की नई तिथि घोषित कर दी। अब आरएएस मेंस परीक्षा 25 व 26 फरवरी की बजाय 20 व 21 मार्च को होगी। आरपीएससी के फुल कमीशन की बैठक में बुधवार को चेयरमैन संजय कुमार श्रोत्रिय की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया।

मीडिया से बातचीत में आयोग के संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर 20 व 21 मार्च को 110 सेंटों पर आरएएस मेंस परीक्षा होगी।
बता दें कि आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 में प्रदेशभर के बीस हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। प्री लिटीगेशन कमेटी के पास कोर्ट में गए प्रश्न नहीं आए थे। आयोग ने उत्तर कुज्जियां जारी की। तब आपत्तियां मांगी थी।
छह प्रश्नों को आपत्तियां आई थीं। विशेषज्ञों की कमेटी ने प्रश्नों की जांच कर आपत्तियों को सही मानते हुए उन्हें डिलीट कर दिया। शेष प्रश्नों को खारिज कर दिया। इसी कारण इन आपत्तियों को लेकर अभ्यर्थियों ने कोर्ट की शरण ली।
जहां से छह प्रश्नों को विशेषज्ञों से जांच करवाने के बाद जवाब मांगा है। कोर्ट ने आरएएस प्री 2021 परीक्षा निरस्त कर दी। प्री लिटीगेशन कमेटी के पास यह मामला आ जाता तो शायद परीक्षा निरस्त नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications