राज्यसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने पार्टी विधायकों को रिसोर्ट में शिफ्ट किया
राज्यसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने पार्टी विधायकों को रिसोर्ट में शिफ्ट किया
जयपुर, 6 जून। राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। दस जून को मतदान है। कांग्रेस ने अपने विधायकों की उदयपुर की होटल में बाड़ाबंदी कर रखी है। सोमवार को भाजपा ने भी अपने विधायकों को रिसोर्ट में शिफ्ट किया है। सोमवार दोपहर को भाजपा के विधायक पार्टी कार्यालय में पहुंचे। यहां से दो बसों में सवार होकर रिसोर्ट के लिए रवाना हुए।

Recommended Video
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भाजपा ने विधायकों का ट्रेनिंग कैंप लगाया है। यहां पर विधायकों को राज्यसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया समझाई जाएगी। उधर, कांग्रेस अपनी पार्टी व समर्थक निर्दलीय विधायकों को पहले ही उदयपुर के होटल में रखे हुए है। उन्हें भाजपा से हॉर्स ट्रेडिंग का डर है। चार सीटों में से कांग्रेस ने तीन प्रत्याशी उतारे हैं, जिनमें मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सुरजेवाला शामिल है। उधर, भाजपा ने घनश्याम तिवारी को पार्टी प्रत्याशी व सुभाष चंद्रा को निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतारा है।
बता दें कि राज्यसभा चुनाव 2022 में राजस्थान से एक सीट जीतने के लिए कम से कम 41 वोट चाहिए। ऐसे में कांग्रेस के पास 108 विधायक हैं। दो सीटों पर सीधी जीत नजर आ रही है। तीसरी सीट के लिए पेंच फंस सकता है। वहीं, 71 विधायकों वाली भाजपा की भी एक सीट पर जीत तय मानी जा रही है। कांग्रेस नेता दावा करते हैं कि उनके पास 126 विधायकों का समर्थन है। वे तीनों सीट जीत जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications