Rajya Sabha Elections : राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए कल डाले जाएंगे वोट
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव 2020 के मतदान 19 जून को होगा। राजस्थान की दस में से 3 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधायक मतदान करेंगे। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मतदान के बाद शाम पांच बजे मतों की गणना की जाएगी।
ये हैं प्रत्याशी
कांग्रेस ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से राजेन्द्र गहलोत और औंकार सिंह लाखावत चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीति के जानकारों के अनुसार राजस्थान विधानसभा वोटों की स्थिति देखते हुए 2 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications