Rajasthan Assembly Election 2023: 3 दर्जन नेताओं के टिकट काटकर 'धर्मगुरुओं' को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस
Rajasthan Election Latest News: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आचार संहिता लागू होने और भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने में कुछ दिन शेष रह गए हैं। इस बीच खबर है कि राजस्थान कांग्रेस अपने मौजूदा कई नेताओं को नेताओं के टिकट काटकर धर्मगुरुओं और पदक विजतेताओं को राजस्थान के रण में उतार सकती है।
राजस्थान में हर पांच साल बाद सरकार बदल जाती है। मतलब एक बार कांग्रेस और अगली बार भाजपा। अब कांग्रेस इस परिपाटी को बदलकर सत्ता में वापसी के प्रयास कर रही है। वहीं, भाजपा भी अपनी बारी की कोशिशों में जुटी है। टिकटों को लेकर अभी दोनों ही पार्टियों ने पत्ते नहीं खोले हैं।

राजस्थान की सियासत पर पकड़ रखने वालों का मानना है कि राजस्थान कांग्रेस में 3 दर्जन ऐसे नामों की सूची बनी है, जिनके टिकट काटे जा सकते हैं। इनमें अशोक गहलोत सरकार के मौजूदा मंत्री व विधायक भी शामिल हैं।
एनडीटीवी राजस्थान की एक खबर में दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि टिकट काटे जाने वाले इन मंत्रियों, विधायकों और नेताओं की सूची आलाकमान को दिल्ली भेजी गई है। आलाकमान इस पर अंतिम फैसला लेगा।
यह भी कहा जा रहा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस धर्मगुरुओं, युवाओं, पुरस्कार विजेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर भी दांव लगा सकती है। हालांकि अभी तक स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
15 अक्टूबर तक आ सकती है राजस्थान कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस टिकटें फाइनल करने में लगी हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 15 अक्टूबर तक जारी हो सकती है। इसी डेट के आस-पास चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत बड़े नेता राजस्थान में ताबड़तोड़ रैलियां भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications