राजस्थान: संजीवनी घोटाले के पीड़ितों ने सीएम गहलोत से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर शेयर किए वीडियो

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी घोटाले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमलावर हैं। सीएम गहलोत ने पीड़ितों की फरियाद के वीडियो ट्विटर पर शेयर कर रखे हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। सीएम गहलोत संजीवनी घोटाले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमलावर हैं। सीएम गहलोत ने पिछले दिनों जोधपुर में शेखावत पर हमला बोला था। इससे खफा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। सीएम गहलोत ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि वे संजीवन क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी घोटाले के पीड़ितों का पैसा वापस दिलवाएंगे। सीएम गहलोत ने पिछले दिनों सीएम आवास पर पीड़ितों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया था। सीएम गहलोत ने पीड़ितों के वीडियो बनाकर ट्वीटर पर डाले हुए हैं। वन इंडिया हिंदी उन पीड़ितों की कहानी आपको उन ट्वीट को शेयर करके आपको दिखा रहा है।

पहला केस सरदारपुरा, जोधपुर से बुजुर्ग

बुजुर्ग ने अपनी और अपने पिता की पेंशन संजीवनी कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी में लगा दी। अब बेटे की शादी के लिए पैसों की किल्लत से जूझ रहे हैं। देखिए पीड़ित बुजर्ग की आपबीती।

दूसरा केस नागौरी गेट, जोधपुर से युवा व्यक्ति

युवक संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी में एजेंट था। उसने अपने पहचान और परिवार वालों के करीब तीन करोड़ रुपए संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी में निवेश करवा दिए। अब युवक निवेशकों ने युवक को परेशान कर रखा है बुरी तरह से। युवक को रोजाना धमकियां दी जा रही है। सुनिए पीड़ित युवक की आपबीती।

तीसरा केस मालपुरा से विष्णु विजयवर्गीय

टोंक जिले के मालपुरा निवासी विष्णु विजयवर्गीय संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी में एजेंट थे। उन्होंने मालपुरा के लोगों से संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी में 5 करोड़ रुपए निवेश करवाए थे। इस निवेश में अकेले उनके परिवार के 54 लाख रुपए निवेश किए गए थे। इससे उनके परिवार में रिश्ते खराब हो गए। उनके मकान का काम अधूरा पड़ा है। पैसे नहीं होने की वजह से वे मकान का काम पूरा नहीं करवा पा रहे। देखिए विष्णु विजयवर्गीय की आपबीती।

चौथा केस राजेंद्र उपाध्याय सेवानिवृत शिक्षक

अजमेर जिले के केकड़ी निवासी राजेंद्र उपाध्याय पेशे से शिक्षक थे। उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति पर मिले 40 लाख रुपए संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी में निवेश कर दिए। अब उनके पास कुछ नहीं बचा है। सारा पैसा डूब गया। अब पीड़ित के पास एक पैसा नहीं बचा। सुनिए पीड़ित की कहानी उसी की जुबानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+