Rajasthan : अनियंत्रित ट्रेलर ने रामदेवरा जातरुओं से भरे ट्रेक्टर को टक्कर मारी, 7 की मौत, 20 घायल
जयपुर, 19 अगस्त। राजस्थान के पाली जिले में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात रामदेवरा यात्रियों से भरे ट्रैक्टर को अनियंत्रित ट्रेलर में चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 7 जातरुओं की मौत होने की खबर मिल रही है। जबकि 20 से अधिक जागरूक घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को सुमेरपुर शिवगंज के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विधायक संयम लोढ़ा पहुंचे मौके पर
पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रेलर ने रामदेवरा जा रहे छात्रों से भरे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिरोही विधायक संयम लोढ़ा और जिला कलेक्टर भंवर लाल चौधरी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications