राजस्थान : परिवहन मंत्री ने लोगों को दिया तोहफा, बाइक-स्कूटी खरीदो, हेलमेट फ्री पाओ

जयपुर। राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दुपहिया वाहन खरीदने वालों को खुशखबरी दी है। राजस्थान में अब दुपहिया वाहन क्रेताओं को निःशुल्क एक हेलमेट मिलेगा। इसके लिए मंत्री खाचरियावास ने जनहित के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब विभाग की ओर से प्रदेश के सभी वाहन डीलर्स को निर्देश जारी किए जा रहे है।

Rajasthan Transport Minister gave gift to people, buy bike-scooty, get helmet free

खाचरियावास ने बताया कि राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार सड़क सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क दुर्घटनाओं, उनमें घायलों और मृतकों की संख्या में कमी लाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निम्न आय वर्ग, युवाओं, विद्यार्थियों आदि की सुरक्षा की दृष्टि से जनहित में दुपहिया यान की बिक्री के साथ एक हेलमेट उपलब्ध कराए जाने के लिए सभी डीलर्स को निर्देशित किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि समस्त डीलर्स को 1 अप्रेल 2020 से यह निर्देश प्रदान किए जाने थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के आने के कारण डीलर्स को हेलमेट उपलब्ध करवाए जाने के लिए निर्देश प्रदान नहीं किए जा सके थे। साथ ही खाचरियावास ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुए। बजट 2021-22 की घोषणा में समर्पित सड़क सुरक्षा कोष में 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। वहीं, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले भले मददगारों को 5000 रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। वाहन चालकों को भी यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+