राजस्थान: भाजपा में संगठन को ताकत देने के लिए नियुक्त किया जाएगा सह संगठन महामंत्री, जानिए सियासी वजह

राजस्थान में भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। इसी के चलते संगठन महामंत्री के साथ सह संगठन महामंत्री भी नियुक्त किया जाएगा।

chandrashekhar

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने बड़े बदलाव करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश में बतौर अध्यक्ष नया चेहरा नियुक्त कर बदलाव के संकेत दे दिए हैं। इसी कड़ी भाजपा में प्रदेश प्रभारी और संगठन महामंत्री बदले जाने की चर्चा भी तेज हो गई है। जयपुर में भाजपा मुख्यालय में रविवार को अहम बैठकों का दौर चलेगा। इन बैठकों में पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तय करेगी। चर्चा है कि प्रदेश में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा। बल्कि उनके कामकाज में सहयोग और मजबूती देने के लिए सह संगठन महामंत्री की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश में पार्टी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर लंबे समय से प्रदेश में काम कर रहे हैं। प्रदेश में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है।

chandrashekhar

प्रदेश में पिछले सात साल से सक्रीय हैं चंद्रशेखर

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर राज्य में 2017 से सक्रीय हैं। प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी गहरी पकड़ है। पार्टी संगठन मंत्री की भूमिका पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए संगठन को मजबूत करने की होती है। वे पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय का कार्य करते हैं। प्रदेश में ओम माथुर, प्रकाश चंद्र के बाद अब चंद्रशेखर बतौर संगठन मंत्री काम कर रहे हैं। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने हाल ही में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। चर्चा है कि संगठन को मजबूती देने के लिहाज से प्रदेश में सह संगठन महामंत्री नियुक्त किया जा सकता है।

chandrashekhar

भाजपा का मुकाबला अशोक गहलोत से

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा का मुकाबला कांग्रेस और अशोक गहलोत से होगा। अशोक गहलोत की बजट घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से उनका ग्राफ प्रदेश में तेजी से बढ़ा है। ऐसे में भाजपा को विधानसभा चुनाव से पहले पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरना होगा। भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद नई ऊर्जा का संचार हुआ है। माना जा रहा है भाजपा को इसका फायदा होगा। लेकिन भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी प्रदेश में नया चेहरा हैं। प्रदेश में उनकी पकड़ होने में वक्त लगेगा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में भाजपा को पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव मैदान में आना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+