Rajasthan Teacher Recruitment 2022 : लेवल-1 के 6 हजार पद बढ़े, इतने ही लेवल-2 में घटा दिए

Rajasthan Teacher Recruitment 2022 : लेवल-1 के 6 हजार पद बढ़े, इतने ही लेवल-2 में घटा दिए

Rajasthan Teacher Bharti 2022 : राजस्‍थान में थर्ड ग्रेड के 46500 शिक्षक भर्ती किए जाएंगे। सीएम अशोक गहलोत ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की स्वीकृति जारी की है। इसमें लेवल-1 के 21 हजार और लेवल-2 के 25500 पद हैं। इन पदों में विशेष शिक्षा अध्‍यापकों के 4500 पद भी शामिल हैं।

Rajasthan Teacher Recruitment

सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी शेयर की है। राजस्‍थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2022 की स्वीकृति जारी होने से अब जल्‍द विज्ञप्ति जारी हो सकती है। राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा।

परीक्षा तिथि 4 व 5 फरवरी तय है। राजस्‍थान टीचर भर्ती 2022 का परिणाम अगले साल अप्रैल मई तक आ सकता है। खास बात यह है कि सरकार ने इससे पहले घोषणा की थी कि 46500 पदों में से 31500 पद लेवल-2 के और 15 हजार पद लेवल-1 के होंगे।

अब राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बताया कि लेवल-1 के शिक्षकों के पद 15 हजार से बढ़कर 21 हजार हो गए हैं। वहीं, लेवल-2 के 6 हजार पद घट गए हैं। यानी लेवल-2 के पद 31500 से घटकर 25500 पद हो गए हैं। इससे लेवल-1 के अभ्‍यर्थियों में खुशी है। वहीं, लेवल-2 के अभ्‍यर्थियों में पद घटने से निराशा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+