Rajasthan: प्रदेश प्रभारी अजय माकन और केसी वेणुगोपाल 22 को आएंगे जयपुर, पार्टी की अहम बैठक में लेंगे हिस्सा

जयपुर, 20 अगस्त। राजस्थान में कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन और महासचिव केसी वेणुगोपाल जयपुर आएंगे। जयपुर में 22 अगस्त को कांग्रेस की अहम बैठक प्रस्तावित है। हालांकि बैठक का एजेंडा भी सामने नहीं आया है। दोनों वरिष्ठ नेता 22 अगस्त को 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंत्रियों, विधायकों, निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान प्रदेश के कई अहम मसलों पर विचार-विमर्श होगा माना जा रहा है कि राजस्थान से एक बार फिर पार्टी की ओर से राहुल गांधी की ताजपोशी का प्रस्ताव एआईसीसी को भेजा जाएगा। अजय माकन और केसी वेणुगोपाल के राजस्थान दौरे को प्रदेश की राजनीतिक नियुक्तियों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से भी जोड़ा जा रहा है।

ajay makan kc venugopal

पार्टी के भीतर गुटबाजी पर भी होगी चर्चा

राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और महासचिव केसी वेणुगोपाल से जयपुर दौरे के दौरान पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को लेकर भी चर्चा होगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच भले ही सुलह हो गई हो। लेकिन खटास बरकरार है। हाल ही में दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर नाम लिए बगैर निशाना भी साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि कुछ नेता मान सम्मान के नाम पर कार्यकर्ताओं को भड़का आते हैं। वही जालौर में दलित छात्र की मौत पर पायलट ने कहा कि गहलोत सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। माना जा रहा है केसी वेणुगोपाल और अजय माकन पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों से चर्चा कर रणनीति बनाएंगे।

pcc rajasthan

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+