Rajasthan Paper Leak: मास्‍टर माइंड जगदीश बिश्‍नोई के गिरोह ने पेपर लीक करवाकर कमाए 100 करोड़ रुपए

Rajasthan Paper Leak Case News: राजस्‍थान में पेपर लीक केस को लेकर फिर बड़ा खुलासा हुआ है। अब मास्‍टर माइंड जगदीश बिश्‍नोई को पकड़ा है, जिसके गिरोह ने पेपर लीक से करीब 100 करोड़ रुपयों की कमाई कर डाली।

दरअसल, राजस्‍थान कनिष्‍ठ भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक मामले में मास्‍टर माइंड सांचौर निवासी जगदीश बिशनोई को एसओजी ने गुरुवार को जयपुर में जवाहर कला केंद्र के पास से गिरफ्तार कर किया है।

Jagdish Bishnoi

खबर है कि जगदीश बिश्‍नोई बिहार की गैंग से मिलकर राजस्‍थान में पेपर लीक करवा रहा था। वह वकील से मिलने के लिए गुरुग्राम से जयुपर आया था। तब एसओजी तुरंत एक्‍शन में आई और जगदीश को पकड़ लिया।

एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि जगदीश बिश्‍नोई ने ही राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय खातीपुरा में राजेंद्र यादव को दस लाख रुपए देकर शिवरतन मोठ को स्‍ट्रांग रूम में प्रवेश दिलाकर पेपर लीक किया।

एसओजी जांच में यह भी सामने आया कि जगदीश ने महज 21 साल की उम्र में रेलवे भर्ती के पेपर लीक किए। फिर ब्‍लूटूथ से पेपर सॉल्‍व करवाने वाली गैंग बनाई। डमी अभ्‍यर्थी बैठाकर सैकड़ों अभ्‍यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में पास करवाया।

एसओजी के अनुसार पिछले दिना जयपुर के झोटवाड़ा से थर्ड ग्रेड टीचर राजेंद्र कुमार यादव, दौसा के महुआ निवासी पटवारी हर्षवर्धन मीणा, चौमू के कालाडेरा निवासी राजेंद्र यादव, श्रीगंगानगर के रालियासर निवासी शिवरतन मोठ को पकड़ा था।

यह पूरा गिरोह पेपर लीक करवाने में लगा था। जगदीश बिश्‍नोई को मास्‍टर माइंड गुरु कहकर पुकारता था। पेपर लीक से कमाए रुपयों से अचल संपत्ति खरीदते थे। एसओजी को इनके पास से 100 करोड़ की संपत्ति के दस्‍तावेज मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+