Rajasthan SI Exam 2021 : बेरोजगार क्यों कर रहे राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग?

जयपुर, 22 सितम्बर। राजस्थान सब इंसपेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 रद्द किए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। परीक्षा में कथित पेपर लीक व फर्जीवाड़े को लेकर बेरोजगार धरना देने के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए भी आंदोलन कर रहे हैं।

जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर धरना देकर प्रदर्शन

जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर धरना देकर प्रदर्शन

बुधवार को राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में राजधानी जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर धरना देकर प्रदर्शन किया। यादव ने कहा कि राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के लाखों बेरोजगारों को न्याय, पेपर लीक, नकल, फर्जीवाड़े के खिलाफ सख्त कानून की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

राजस्थान_Si_परीक्षा_रद्द_करो

राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े को लेकर 22 सितम्बर को जयपुर में धरना प्रदर्शन के साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी यह जंग लड़ी गई। बेरोजगारों ने ट्विटर पर #राजस्थान_Si_परीक्षा_रद्द_करो, #बी_डी_कल्ला_व_डोटासरा_को_रोको व #PGDCA_को_कंप्यूटर_भर्ती_से_बाहर_करो आदि हैशटैग ट्रेंड भी करवाए।

 राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021

राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021

बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई के कुल 859 पदों के लिए 13 सितम्बर से लेकर 15 सितम्बर तक दो पारियों में परीक्षा सम्पन्न करवाई गई थी। ये भर्तियां उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर (गृह विभाग) के लिए थीं। परीक्षा सम्पन्न होने के साथ ही इसमें फर्जीवाड़े को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे।

7 लाख बेरोजगार बनना चाहते हैं एसआई

7 लाख बेरोजगार बनना चाहते हैं एसआई

बता दें कि तीन आयोजित हुई राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के लिए 7 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में कथित रूप से धोखाधड़ी करने के आरोप में बीकानेर और जयपुर से 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। परीक्षा केन्द्रों से नकल के वीडियो तक वायरल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+