REET, SI भर्ती पर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ जयपुर में कल करेगा बड़ा खुलासा, उपेन यादव का ऐलान

जयपुर, 4 अक्टूबर। राजस्थान बीते माह आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट व एसआई भर्ती परीक्षा पर नकल, फर्जीवाड़े व पेपर लीक के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से दोनों ही भर्तियों के पेपर लीक को लेकर अभी तक अधिकृत रूप से कुछ नहीं कहा गया है। इधर, राजस्थान के बेरोजगार लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जयपुर स्थित शहीद स्मारक से एक बार फिर बेरोजगार अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। पांच अक्टूबर को सुबह दस बजे राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन किया जाएगा।

'कल जयपुर में बड़ा धमाका होगा...'

'कल जयपुर में बड़ा धमाका होगा...'

महासंघ के उपेन यादव ने ट्वीट में लिखा कि कल जयपुर में बड़ा धमाका होगा, जिसकी गूंज पूरे देश में होगी। धमाका शांतिपूर्वक होगा तथ्यात्मक और सबूतों के साथ होगा। सभी युवा साथियों से अपील है कि कल सुबह 10 बजे शहीद स्मारक ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। रीट, SI, jen भर्ती परीक्षा की जांच सीबीआई से हो और गैर जमानती सख्त कानून बने।

बेरोजगारों का यह संघर्ष जाति धर्म से ऊपर उठकर

बेरोजगारों का यह संघर्ष जाति धर्म से ऊपर उठकर

इधर, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के उपेन यादव ने डॉक्टर किरोड़ी मीणा द्वारा सरकार से मिलीभगत के आरोप को नकारा है। उपेन यादव ने कहा कि बेरोजगारों का यह संघर्ष जाति धर्म से ऊपर उठकर है। इसके साथ ही उपेन यादव ने कहा कि डॉक्टर किरोड़ी मीणा को सभी के लिए सम्माननीय है और वे आम आदमी के नेता हैं।

तथ्यात्मक और सबूतों के आधार पर बड़ा खुलासा होगा

उपेन यादव ने कहा कि कल यानी पांच अक्टूबर को जयपुर में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन के साथ ही तथ्यात्मक और सबूतों के आधार पर बड़ा खुलासा करूंगा। इसके साथ ही उपेन यादव ने REET, SI, JEN भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की सीबीआई से जांच की मांग को बुलंद किया है और सरकार से गैर जमानती सख्त कानून बनाने की मांग की है।

पवन पर सरकार की कार्रवाई को गलत बताया

पवन पर सरकार की कार्रवाई को गलत बताया

उपेन यादव ने अलवर के नीमराणा में reet परीक्षा में नकल के खिलाफ आवाज उठाने वाले पवन पर सरकार की कार्रवाई को गलत बताया। पवन के परिजन और खुद पवन मानसिक अवसाद की स्थिति में है। सभी बेरोजगारों और परीक्षार्थियों से उपेन यादव ने कल जयपुर में पवन का साथ देने के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की है।

1 दिन सफलता जरूर मिलती है

1 दिन सफलता जरूर मिलती है

इसके साथ ही उपेन यादव ने कहा कि अवसाद में आकर आत्महत्या करने की खबरें मन को विचलित करने वाली है, जिससे बहुत दुख भी होता है। सभी युवाओं से मेरी अपील है की ऐसा कोई भी अनुचित कदम नहीं उठाए। एक बार असफल होने से जिंदगी बर्बाद नहीं होती असफलता के बाद ही सफलता मिलती है। संघर्ष कभी विफल नहीं होता 1 दिन सफलता जरूर मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+