Rajasthan Results 2023: सांसद दीया कुमारी पहुंची गोविंद देव जी के दर्शन करने, सीएम पद की हैं दावेदार
Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान में मतगणना शुरू होने के साथ ही रुझान आने लग गए हैं। भाजपा 107 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 80 सीट पर और अन्य 11 सीट पर आगे चल रहे हैं। इसी बीच विद्याधर नगर से विधानसभा चुनाव लड़ रही सांसद दीया कुमारी गोविंद देव जी के मंदिर दर्शन करने पहुंची है। आपको बता दें कि विद्याधर नगर को हॉट सीट माना जा रहा है।
मतगणना में आगे चल रही दीया कुमारी
राजसमंद से सांसद और विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी मतगणना में आगे चल रही है। मतगणना शुरू होने के साथ ही दीया कुमारी ने लगातार बढ़त बनाए रखी है।

मुख्यमंत्री पद की दावेदार हैं दिया कुमारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही मतगणना में भाजपा बहुमत के करीब पहुंच चुकी है। कुछ ही देर में स्पष्ट हो जाएगा कि राजस्थान में किसकी सरकार बनने जा रही है। भाजपा में राजसमंद से सांसद दीया कुमारी मुख्यमंत्री पद की दावेदार मानी जाती है। दिया कुमारी अभी राजसमंद से सांसद है।विद्याधर नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। दीया कुमारी जयपुर राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications