Rajasthan Results 2023: भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी: गजेंद्र सिंह शेखावत

Rajasthan Election Results 2023: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बीजेपी राजस्थान में भारी बहुमत से जीतेगी। जादूगर का जादू खत्म हो गया है। एमपी में बीजेपी दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। जादूगर का जादू खत्म हो गया है। तिलिस्मी टूट गया है। राजस्थान की जनता ने हकीकत पर वोट किया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी।

gajendra shekhawat

महिलाओं पर अत्याचार करने वाली सरकार को नकारा

शेखावत ने कहा कि राजस्थान की जनता ने यह चुनाव मुखर होकर कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए लड़ा था। तमाम तरह के प्रलोभन और झांसे दिए गए। लेकिन राजस्थान की जनता स्वाभिमानी है। प्रदेश की जनता ने मानस बना लिया था कि महिलाओं पर अत्याचार करने वाली इस भ्रष्टाचारी सरकार को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। तमाम दावे और वादे खोखले साबित हुए। आधारहीन वादों वाली सरकार को जनता ने नकार दिया है।

Recommended Video

    Rajasthan Results 2023: भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी: गजेंद्र सिंह शेखावत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+