Omicron in Rajasthan : राजस्थान में एक दिन में ओमिक्रॉन के 23 नए केस, 10 अकेले अजमेर में
जयपुर, 29 दिसम्बर। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से राजस्थान भी अछूता नहीं है। बुधवार को राजस्थान में ओमिक्रॉन का विस्फोट हुआ है। एक दिन में 23 नए मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक दस मामले अकेले अजमेर जिले में मिले हैं। इनके अलावा जयपुर में नौ, भीलवाड़ा में दो और जोधपुर व अलवर में एक-एक केस मिला है।

बता दें कि जयपुर में कोरोना ने रफ्तार दिसंबर महीने में तेजी से पकड़ी है. दिसंबर खत्म होने पर अब हम यदि पिछले 28 दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि इस साल अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर और नवंबर के महीने में कुल 462 कोरोना केस मिले थे वहीं दिसंबर महीने के 28 दिनों के भीतर ही 435 केस मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications