राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2022 : चार सीटों के लिए होगा दंगल, जानिए हार-जीत का गणित

जयपुर, 4 अप्रैल। राजस्थान में अब राज्यसभा चुनाव 2022 होने हैं। राजस्थान में राज्यसभा की दस सीटों में से चार सीट जुलाई में खाली होनी हैं।

Rajasthan Rajya Sabha elections 2022

इन्हीं सीटों पर राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2022 होंगे। फिलहाल राज्यसभा की चारों सीटों पर भाजपा काबिज है, मगर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 जीतकर सत्ता में कांग्रेस आ गई और अब कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है।

राजस्थान की राजनीति के जानकारों की मानें तो चार में से राज्यसभा की दो सीटें कांग्रेस के पास जा सकती हैं। वर्तमान में चारों सीटों पर भाजपा के ओम प्रकाश माथुर, केजे अल्फोंस, रामकुमार वर्मा, हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर हैं।

माना जा रहा है कि मई 2022 के अंतिम सप्ताह में राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2022 की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो मध्य जून तक पूरी कर ली जाएगी। चार जुलाई को राज्यसभा की चारों सीट होंगी।

राजस्थान में पार्टीवार विधायक

कांग्रेस - 108
भाजपा- 71
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा.)- 2
निर्दलीय- 13
राष्ट्रीय लोक दल-1
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी- 3
भारतीय ट्राइबल पार्टी-2
कुल-200

बता दें कि राजस्थान में राज्यसभा सांसद की एक सीट जीतने के लिए प्रथम वरीयता के 41 वोट चाहिए। वर्तमान में कांग्रेस के पास 108 सीटे होने के कारण दो सीटें जीतने के लिए प्रयाप्त 82 वोट हैं, लेकिन तीसरी सीट जीतने के लिए कांग्रेस के पास 15 वोटों की कमी रहने वाली है।

13 निर्दलीय है तो राष्ट्रीय लोकदल के एक अभी सरकार के साथ में है। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा.) और भारतीय ट्राइबल पार्टी ऐसे में माना जा रहा है कि तीन सीटों पर कांगेस काबिज होगी। वहीं, भाजपा के पास 71 विधायक हैं। इस लिहाज से एक सीट पर तो जीत तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+