राज्यसभा चुनाव 2020 परिणाम : राजस्थान में दो सीट कांग्रेस के हाथ में, एक सीट भाजपा ने जीती

जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव 2020 शुक्रवार शाम को सम्पन्न हो गए। प्रदेश की दस में से तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में दो सीटें कांग्रेस और एक सीट के खाते में गई है। 19 जून को सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हुई, जो शाम चार बजे चली। इसके बाद पांच बजे से मतों की गणना की गई।

राजस्थान के 200 में से 198 विधायकों ने दिए वोट

राजस्थान के 200 में से 198 विधायकों ने दिए वोट

राजस्थान के कुल 200 में से 198 विधायक ही वोट डाले। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल तथा डूंगरगढ़ से सीपीएम विधायक गिरधारी लाल अस्वस्थ होने के कारण वोट नहीं दे सके। दोपहर दो बजे तक 200 में से 193 वोट डाले जा चुके थे लेकिन इसके बाद कांग्रेस विधायक वाजिद अली के वोट डालने को लेकर भाजपा के ऑब्जेक्शन के कारण मतदान शाम चार बजे तक खिंच गया।

विधायक वाजिब अली के खिलाफ कार्रवाई की मांग

भाजपा प्रत्याशी ओंकार सिंह लखावत के चुनाव अधिकारी रामलाल शर्मा ने राज्यसभा चुनाव 2020 के रिटर्निंग अधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत की है कि नगर सीट से विधायक वाजिब अली आस्ट्रेलिया की यात्रा करके लौटे हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 14 दिन क्वारंटाइन रहना चाहिए। ​कोरोना की एडवाइजरी का उल्लंघन करके वे विधानसभा में वोट देने पहुंचे हैं। उनका वोट रोककर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि विधायक वाजिब अली पीपीई किट पहनकर वोट देने पहुंचे थे और उन्होंने मतदान भी किया।

 राजस्थान राज्यसभा चुनाव परिणाम

राजस्थान राज्यसभा चुनाव परिणाम

बता दें कि राज्यसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस प्रत्याशी केसी वेणुगोपाल को 54 और नीरज डांगी को 59 वोट मिले। उधर, भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गहलोत को 54 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं भाजपा का एक वोट निरस्त हो गया। भाजपा के दूसरे प्रत्याशी ओंकार सिंह लखावत जीत दर्ज नहीं कर सके।

राजस्थान से राज्यसभा के नए सदस्य

राजस्थान से राज्यसभा के नए सदस्य

1. केसी वेणुगोपाल : दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। अभी कांग्रेस पार्टी महासचिव के पद पर कार्यरत। नागरिक उड्‌डयन राज्यमंत्री रह चुके हैं।

2. नीरज डांगी : राज्य विधानसभा का तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं। डांगी अभी कांग्रेस महासचिव के पद पर कार्यरत हैं।
3. राजेंद्र गहलोत : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर से आते हैं। राजस्थान में मंत्री रह चुके हैं। इनका प्रत्याशी के तौर पर चयन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने किया।

Recommended Video

    Rajasthan: Rajya Sabha सदस्य बनाने का झांसा देकर 70 करोड़ मांगने वाले दो गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    राजस्थान से राज्यसभा के पुराने नए सदस्य

    नाम पार्टी कार्यकाल कब खत्म होगा

    4. ओमप्रकाश माथुर भाजपा 4 जुलाई 2022
    5. केजे अल्फोन्स भाजपा 4 जुलाई 2022
    6. रामकुमार वर्मा भाजपा 4 जुलाई 2022
    7. एचएस डूंगरपुर भाजपा 4 जुलाई 2022
    8. डा. किरोड़ी लाल भाजपा 3 अप्रैल 2024
    9. मनमोहन सिंह कांग्रेस 3 अप्रैल 2024
    10. भूपेंद्र यादव भाजपा 3 अप्रैल 2024

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+