राज्यसभा चुनाव 2020 : राजस्थान से केसी वेणुगोपाल व नीरज डांगी ने कांग्रेस व राजेन्द्र गहलोत व ओंकार सिंह भाजपा प्रत्याशी
जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा चुनाव 2020 को लेकर शुक्रवार को प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। राजस्थान भाजपा ने ओंकार सिंह लाखावत और राजेन्द्र गहलोत को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने केसी वेणुगोपाल और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नीरज डांगी पर दांव पर लगाया है।

पर्चा भरवाने साथ आए ये नेता
तीन पदों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए सभी चारों प्रत्याशियों ने शुक्रवार को पर्चे भरे हैं। कांग्रेस के वेणुगोपाल और नीरज डांगी के नामांकन दाखिल करने के समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी विवेक बंसल समेत मंत्री व कई विधायक मौजूद रहे। वहीं, ओंकार लाखावत और राजेंद्र गहलोत के पर्चा भरने के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई विधायक मौजूद रहे।
18 मार्च नाम वापसी का अंतिम दिन
आंकड़ों के हिसाब से कांग्रेस के दो और भाजपा का एक उम्मीदवार चुना जाना तय माना जा रहा था। भाजपा के लाखावत को डमी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारने से मुकाबला रोचक हो गया है। नामांकन से नाम वापसी की आखिर तारीख 18 है। अगर 18 मार्च तक लाखावत नाम वापिस नहीं लेते हैं तो चुनाव होना तय है। लाखावत को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला भाजपा की विधायक दल की बैठक में किया गया था। लाखावत पहले भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।
सिंह के नाम की घोषणा ने चौंकाया
बता दें कि राज्यसभा चुनाव 2020 की तीनों सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होगा। भाजपा की तरफ से राजेंद्र गहलोत का नाम तो कई दिन से चर्चा में था, मगर बुधवार को ओंकार सिंह लाखावत के नाम की घोषणा कर सबको चौंका दिया।
सिंह के नाम की घोषणा ने चौंकाया
बता दें कि राज्यसभा चुनाव 2020 की तीनों सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होगा। भाजपा की तरफ से राजेंद्र गहलोत का नाम तो कई दिन से चर्चा में था, मगर बुधवार को ओंकार सिंह लाखावत के नाम की घोषणा कर सबको चौंका दिया।












Click it and Unblock the Notifications