राजस्थान : नेताओं के सियासी बोल-बीजेपी ही वसुंधरा व अशोक गहलोत ही कांग्रेस
जयपुर, 18 जून। राजस्थान की सियासत में एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों आपसी कलह से जूझ रही हैं। बीजेपी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक ने खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं तो कांग्रेस में भी सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट खेमे के नेता बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं।

वसुंधरा समर्थकों की बयानबाजी पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि अभी ना तो मौसम है और ना ही बारिश तो फिर ऐसी चर्चा हो ही क्यों रही है।
गौरतलब है कि बीजेपी में पिछले कुछ दिनों से कई विधायक खुलकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समर्थन में बयान दे रहे हैं। ये सिलसिला तब से शुरू हुआ है। जब से जयपुर में बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर से वसुंधरा राजे की तस्वीर हटाई गई है।
Recommended Video
भाजपा नेता व पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने उद्योग नगर जलदाय चौकी पर प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान में वसुंधरा ही भाजपा, भाजपा ही वसुंधरा है। वहीं, गुरुवार को गहलोत गुट की ओर से निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत ही कांग्रेस है।












Click it and Unblock the Notifications