नए साल में बदलेगी राजस्थान पुलिस की वर्दी, सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक की ड्रेस में ये होंगे बदलाव
जयपुर। नए साल 2020 में राजस्थान पुलिस बदली हुई वर्दी में नजर आएगी। सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक की वर्दी में बदलाव को हरी झंडी मिल गई है। खबर है कि जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस मुख्यालय में बैठक के बाद पुलिस महानिदेशक और अन्य उच्च अधिकारियों ने राजस्थान पुलिस की खाकी वर्दी में बदलाव को मंजूरी दी है।

सिपाही से लेकर इंस्पेक्टरों तक की वर्दी बदलने के बाद राजस्थान पुलिस महानिदेशक डिप्टी से लेकर एडिशनल एसपी तक की वर्दी में भी बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए गृह विभाग को लिखा जाएगा। फिलहाल राजस्थान पुलिस के अधीनस्थ स्तर के अधिकारी और कर्मचारी बीते 70 साल से जिस वर्दी को पहनकर ड्यूटी दे रहे हैं, उसमें वर्ष 2020 में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
मीडिया की खबरों के मुताबिक राजस्थान पुलिस की वर्दी में नए जमाने के हिसाब से बदलाव किए जा रहे हैं। हालांकि वर्दी का रंग खाकी ही रहेगा। राजस्थान पुलिस की नई वर्दी में डायरी, पेन, मोबाइल और वायरलेस रखने के लिए विशेष पॉकेट बनाई गई है। राजस्थान पुलिस की वर्दी में बदलाव की वजह यह बताई जा रही कि मौजूदा समय में खाकी वर्दी में ड्यूटी करना पुलिसकर्मियों के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा था।
ऊन की बजाय अब कपड़े की होगी टॉपी
अब राजस्थान पुलिस की पेंट व कमीज के साथ ही टॉपी में भी बदलाव देखने को मिलेगा। फिल्ड में मौजूद राजस्थान पुलिस के जवान ऊनी टॉपी पहनते हैं। जिससे गर्मियों में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सिर में गर्मी लगने के साथ-साथ बालों के झड़ने जैसी परेशानी का सामना पुलिसकर्मियों को करना पड़ता है। नए बदलाव में अब कैप भी बदल भी दी गई है। अब पुलिसकर्मियों के लिए ऊन की बजाय कपड़े की कैप रखी गई है। वहीं, अगर कोई पुलिसकर्मी चाहे तो वो वर्दी पर स्टार या नेम प्लेट को हटवाकर उसे कपड़े में कढ़ाई कर के भी बनवा सकेंगे। इससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में परेशानी नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications