राजस्थान: ईआरसीपी पर नहीं हुई कोई घोषणा, प्रदेश के लिए बजट निराशाजनक - जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा बुधवार को प्रस्तुत आम बजट को राजस्थान प्रदेश के दृष्टिकोण से निराशाजनक बताया।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा बुधवार को प्रस्तुत आम बजट को राजस्थान प्रदेश के दृष्टिकोण से निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी को लेकर बजट में कोई घोषणा होने की उम्मीद थी। लेकिन इस संबंध में बजट में कोई बात नहीं की गई। राजस्थान के लिए अन्य किसी क्षेत्र में भी कोई खास घोषणा नहीं की गई है। यह बजट राजस्थान प्रदेश के लिए काफी निराशानजक रहा है। डॉ. जोशी ने कहा कि बजट में सामाजिक क्षेत्र में राहत की उम्मीद करने वालों को भी निराशा हाथ लगी। बजट किसी भी दृष्टिकोण से विकास को प्रोत्साहित करने वाला नहीं है। इस बजट से आमजन को जो अपेक्षाएं थी। जैसी राहत की उम्मीद थी। वो अपेक्षाएं एवं उम्मीदें पूरी नहीं हुई।

mahesh joshi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+