Rajasthan News: गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले से युवक की मौत, परिजनों को 31 लाख मुआवजा और संविदा पर नौकरी

Rajasthan News: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जोधपुर दौरे के दौरान काफिले की कार की टक्कर से प्राण गंवाने वाले जगदीश सुथार के परिजनों व समाज के लोगों के धरने के बाद समझौता हो गया है। मृतक के परिवार को 31 लाख रुपए और पत्नी की संविदा पर नौकरी मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। इसमें 25 लाख रुपए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से, 5 लाख रुपए राज्य सरकार की ओर से तथा मृतक जगदीश सुथार की पत्नी को संविदा पर नौकरी देने का समझौता हुआ है। धरना समाप्त होने के बाद मृतक जगदीश सुथार का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

शेखावत के काफिले की कार से हुआ हादसा

सूत्रों की माने तो 27 मई की दोपहर 3 बजे जोधपुर के मटकी चौराहे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले की सफारी गाड़ी से जगदीश पुत्र अमानाराम सुथार की बाइक की टक्कर हो गई थी। जगदीश को गंभीर हालत में एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 11 दिन बाद शनिवार को उसने दम तोड़ दिया था। जगदीश के पिता मानाराम का आरोप था कि पुलिस ने हादसे वाले दिन शाम को परिजनों को सूचना दी। उसमें भी यह बताया गया कि किसी ट्रक ने उसे टक्कर मारी है।

gajendra singh shekhawat

मृतक के परिजन और समाज के लोग बैठे थे धरने पर

हादसे में जगदीश सुथार की मौत के बाद मृतक के परिवार के लोग समाज सहित अनेक लोगों ने एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना दे रखा था। परिजनों से बार-बार समझाइश की कोशिश की जा रही थी। लेकिन परिजन 31 लाख की मांग पर अड़े थे। इसके बाद धरना स्थल पर कांग्रेस विधायक मनीषा पंवार और जिलाध्यक्ष नरेश जोशी पहुंचे और मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी देने और 5 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने भी शेखावत की ओर से 25 लाख रुपए की सहायता राशि लेकर पहुंचे। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची

https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+