Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी के योग कार्यक्रम को बताया ऐतिहासिक, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी का में संयुक्त राष्ट्र में आयोजित योग कार्यक्रम के गिनीज बुक रिकॉर्ड में शामिल होने को ऐतिहासिक बताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'अद्भुत, अकल्पनीय ! माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संयुक्त राष्ट्र में आयोजित योग कार्यक्रम #GuinnessBookOfRecords में दर्ज होना ऐतिहासिक है। इस योग सत्र में 135 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इससे पहले विश्व के किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री के साथ योग करने के लिए इतने देशों के प्रतिनिधि कभी नहीं जुटे। शुभकामनाएं!'













Click it and Unblock the Notifications