Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने आदिवासी दिवस पर गहलोत सरकार पर कसा तंज, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आदिवासी दिवस के मौके पर गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए भाजपा सरकार में आदिवासियों के लिए कामकाज गिनाए हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल में आदिवासी भाई-बहनों के लिए यदि एक काम भी किया होता तो आज मुख्यमंत्री जी को हमारे कामों का सहारा लेते हुए झूठ नहीं परोसना पढ़ता ! सच्चाई यह हैं कि राजस्थान के इतिहास में पहली बार आदिवासी कल्याण दिवस हमारी भाजपा सरकार ने मनाया था। हमने ही टीएसपी क्षेत्रों में इस दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम की सुध भी भाजपा सरकार ने ली थी और वहां 'जनजाति स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय' भी विकसित किया था।'













Click it and Unblock the Notifications