Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने किसानों को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, वादा खिलाफी का लगाया आरोप
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किसानों की स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'वादाखिलाफी के कारण हमारे सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। हमने वादा नहीं किया फिर भी किसानों की स्थिति को देख कर हमारी सरकार ने 27.15 लाख किसानों का 7 हजार, 700 करोड़ का कर्जा माफ किया था। कांग्रेस जनता को झूठे सपने दिखा कर सत्ता में बनी रहना चाहती है। लेकिन यह पब्लिक है जो जानती है कि ये वो ही कांग्रेस है जिसने पिछले चुनाव में किसानों का 10 दिन में कर्जा माफ करने का वादा किया था, जो 5 वर्षों में भी पूरा नहीं हुआ।'













Click it and Unblock the Notifications