Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या बोली पूर्व सीएम
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भ्रष्टाचार को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'खुद कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री की शह पर भ्रष्टाचार हो रहा है। PWD के भ्रष्टाचार को खुद गहलोत स्वीकार चुके। सीएम व शिक्षा मंत्री के सामने शिक्षक कह रहे हैं कि बिना पैसे तबादले नहीं होते। गहलोत जी के मंत्री ही उनकी सरकार को भ्रष्टतम बता रहे हैं। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सिर मुंडवा कर मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचारियों का संरक्षक बता रहे हैं। इसलिए ऐसी सरकार को भगाना है और भाजपा को लाना है।'













Click it and Unblock the Notifications