Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने पेट्रोल पंपों की हड़ताल को लेकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पेट्रोल पंपों की हड़ताल को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'पेट्रोल पंपों की हड़ताल को दो दिन हो गए। जनता खासा परेशान है, लेकिन बहरी कांग्रेस सरकार के कानों में जमा मेल पिघल नहीं रहा। वह सुन नहीं रही। पेट्रोल पंप संचालकों से सरकारी स्तर पर वार्ता का कोई प्रयास तक नहीं किया गया। सरकार के इस रवैये के कारण पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाते हैं, तो हर वर्ग प्रभावित होगा। क्या प्रदेश में पेट्रोल डीजल की वजह से हो रही महंगाई से इस सरकार को कोई सरोकार नहीं है?'













Click it and Unblock the Notifications