Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने पेट्रोल-डीजल की हड़ताल को लेकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार को पेट्रोल डीजल पम्पों की हड़ताल को लेकर अन्य राज्यों की तुलना से अत्यधिक वेट वसूली बंद करने को कहा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पड़ोसी राज्यों से 8 से 12 रु महंगा बिक रहा है। जो महंगाई का एक बड़ा कारण है। इसका असर पम्प संचालकों के साथ-साथ आमजन की जेब पर भी पड़ रहा है। यह हो रहा है अन्य राज्यों की तुलना में वैट की अत्यधिक वसूली की वजह से। गहलोत जी, महंगाई राहत का ढ़ोंग करने की बजाय अन्य राज्यों की तुलना से अत्यधिक वेट वसूली बंद करिए। ताकि पेट्रोल-डीजल के दाम कम हों और जनता को वास्तव में राहत मिल सके !'













Click it and Unblock the Notifications