Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने बकानी में मांगा जनसमर्थन, भाजपा के पक्ष में कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बकानी में खानपुर से भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र नागर के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस के इस कुशासन से पूरा राजस्थान त्रस्त है, जिसका परिणाम भाजपा को मिल रहे इस अपार समर्थन के रूप में सामने हैं। आज बकानी में खानपुर से भाजपा के लोकप्रिय उम्मीदवार श्री नरेन्द्र नागर जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।'













Click it and Unblock the Notifications