Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने पुराने संसद भवन से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर साझा की, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नए संसद भवन की बधाई देते हुए पुराने संसद भवन से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर साझा की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'जहाँ तक पुराने संसद भवन की बात है, मेरे लिए वह राजनीति का विश्वविद्यालय था। जहाँ मैंने बहुत कुछ सीखा। उसको लेकर मेरी कई स्मृतियां रही हैं। बचपन में मैंने उस भवन में राजमाता साहब को राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार व्यक्त करते हुए देखा है। मेरे आदर्श स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी, श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी जैसे नेताओं को देश सेवा का धर्म निभाते हुए भी देखा है। आज मुझे याद आ रहा है वो पल जब मैंने झालावाड़-बारां सांसद के रूप में उस पुराने संसद भवन में शपथ ली थी। इसलिए यह मेरे लिए महज़ एक भवन ही नहीं, बल्कि एक पवित्र धाम से बढ़कर है। सच तो यह है कि देश की सबसे बड़ी पंचायत 'संसद भवन' की यादें मेरे स्मृति पटल पर हमेशा जीवंत रहेंगी।'













Click it and Unblock the Notifications